{"_id":"6a183cbbac33d183c10d2e01","slug":"even-after-a-week-the-accountant-hasnt-taken-charge-of-gandikhata-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-149404-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एक सप्ताह बाद भी लेखपाल ने नहीं लिया गैंडीखाता का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एक सप्ताह बाद भी लेखपाल ने नहीं लिया गैंडीखाता का चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 28 May 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- एक सप्ताह पहले किए थे एसडीएम ने 12 लेखपालों के ट्रांसफर
- गैंडीखाता क्षेत्र का चार्च नहीं लेने से ग्रामीणों के नहीं हो रहे काम
हरिद्वार। लेखपालों की ओर से चार्ज लेने में जमकर हीलाहवाली की जा रही है। स्थिति यह है कि एक सप्ताह बाद भी गैंडीखाता क्षेत्र के लेखपाल ने चार्ज नहीं लिया है जिसके कारण ग्रामीणों के काम प्रभावित हो रहे हैं। हरिद्वार तहसील के तत्कालीन एसडीएम जितेंद्र कुमार की ओर से 22 मई को 12 लेखपालों के ट्रांसफर किए गए थे। उन्होंने गैंडीखाता क्षेत्र से संदीप तनेजा को हटाकर लालढांग के लेखपाल राकेश को चार्ज दिया था। आदेश में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित स्थानों पर लेखपालों को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। अब एसडीएम हरिद्वार जनपद के अपर जिलाधिकारी बन गए हैं लेकिन गैंडीखाता के लेखपाल राकेश की ओर से कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। ग्रामीण पुराने लेखपाल के पास जा रहे हैं लेकिन उन्हें नए लेखपाल की ओर से चार्ज न लिए जाने का हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में स्थायी, जाति और आय प्रमाणपत्र न बन पाने से लोगों को दिक्कतें हो रही है। गैंडीखाता के लेखपाल राकेश से चार्ज लेने पर बात की गई तो उनका कहना है कि उन्होंने अभी तक चार्ज नहीं लिया है। न ही उन्होंने पुराने लेखपाल से चार्ज के लिए कहा है। उनके इस बयान से उनकी लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आ रही है।
-- -- -- -- --
मैंने अभी ही चार्ज संभाला है, इसलिए, मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। तहसील पहुंचकर जांच की जाएगी। लेखपाल ने चार्ज नहीं लिया होगा तो दिलवाया जाएगा, ताकि, लोगों को राजस्व कार्याें के लिए परेशान न होना पड़े।
योगेश सिंह मेहरा, एसडीएम हरिद्वार
-- -- -- -- -- -- -
Trending Videos