{"_id":"6a105ad88ced5457800fb92b","slug":"father-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-following-his-childs-death-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149136-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, सदमे में पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, सदमे में पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश से काम करने हरिद्वार आए परिवार के एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके बाद बच्चे के पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में रुके मध्य प्रदेश के परिवार के दो जुड़वा बच्चों में से एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद शाम को बच्चे के पिता ने ज्वालापुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, राघवेंद्र जोशी (30) निवासी टीकमगढ़, मध्य प्रदेश यहां सिडकुल के रावली महदूद में रहकर कपड़े की फेरी लगाते थे। कुछ महीनों से वह परिवार के साथ घर गए हुए थे। बताया गया कि वह एक दिन पहले ही हरिद्वार पहुंचे और शिवमूर्ति वाली गली स्थित होटल में कमरा लेकर राघवेंद्र अपनी पत्नी बबली और तीन वर्षीय दो जुड़वा बच्चों के साथ ठहर गए। बृहस्पतिवार को वह गाड़ी लेने की बात कहकर निकल गए। इस बीच एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उनकी पत्नी बबली होटल कर्मी की मदद से जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया। दूसरे बच्चे को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar News: होमगार्ड भर्ती के आवेदन करने आया युवक गंगा में नहाते हुए डूबा
घटना की जानकारी मिलने पर मायापुर चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और महिला से पूछताछ की। महिला के पति राघवेंद्र जोशी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। इसी बीच बृहस्पतिवार रात ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित लालपुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की सूचना मिली।
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान राघवेंद्र जोशी के रूप में हुई। बाद में अस्पताल में मौजूद पत्नी बबली ने भी शव की पहचान अपने पति के रूप में की। प्रथम दृष्टया बच्चे की मौत की जानकारी मिलने के बाद पिता के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।