सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gas shortages have women worried about their kitchens

Haridwar News: गैस की किल्लत से महिलाओं को सताने लगी रसोई की चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 15 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Gas shortages have women worried about their kitchens
विज्ञापन
- रसोई की गैस आपूर्ति आसान करने की मांग
Trending Videos

गैस की किल्लत से महिलाओं को सताने लगी रसोई की चिंता
हरिद्वार। गैस की किल्लत से महिलाओं को रसोई की चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति आसान की जाए ताकि उनकी रसोई रसोई बिना रुकावट के चलती रहे।
इन दिनों घरेलू सिलिंडरों की कमी से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर सिलिंडर की आपूर्ति न हो पाने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। गैस एजेंसी पर सुबह से शाम तक भीड़ होने से बहुत कम लोगों के घर तक गैस सिलिंडर पहुंच रहे हैं। ऐसे में महिलाओं का कहना है कि सिलिंडर समय पर नहीं मिलने से उन्हें मजबूरी में लकड़ी और इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है। इसमें समय और मेहनत दोनों अधिक लग रहे हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों वाले परिवारों में महिलाओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------

दो दिन से सिलिंडर न मिलने के कारण खिचड़ी बनाकर गुजारा करना पड़ रहा है। बच्चों के लिए मनपंसद व्यंजन बनाने बंद कर दिए हैं। सरकार की तरह गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जाए।
अमिता गिरि

--------------------------------------

घरों में सिलेंडर न हाने से बच्चों और बुजुर्गाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले गैस बुकिंग होते ही सिलिंडर मिल जाता था। पिछले तीन दिनों से बुकिंग ही नहीं हो रही है। गैस सिलिंडर मिलना तो दूर की बात है।
रोशनी गुप्ता
--------------------------

प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि सिलिंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन, उपभोक्ताओं को मिल क्यों नहीं रही है। महिलाओं की रसोई चलाने के लिए सिलिंडरों की आपूर्ति की जाए।
पूनम बंसल
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed