{"_id":"697f4a4fdae2fa147b0384bf","slug":"goods-stolen-from-government-primary-school-one-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-144381-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय से सामान चोरी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय से सामान चोरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर मिड-डे मील में उपयोग होने वाले बर्तन और गैस उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कुछ ही घंटों के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुस्तकीम उर्फ पहाड़ी निवासी मोहल्ला कस्साबान के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रधानाध्यापिका किरण शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्साबान स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-13 में 31 जनवरी को अज्ञात चोर ने रसोईघर का दरवाजा तोड़कर भीतर रखे दो बड़े भगोने, तीन ढक्कन, एक बड़ी परात, एक बाल्टी, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा और एक कुकर चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी सुबह विद्यालय खुलने पर कर्मचारियों को हुई।
चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को लालपुल निकट नहर पटरी से आरोपी मुस्तकीम उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।
Trending Videos