सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police opened history sheets of 10 habitual criminals

Haridwar News: आदतन 10 अपराधियों की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Police opened history sheets of 10 habitual criminals
विज्ञापन
हरिद्वार/बहादराबाद। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने आदतन अपराधियों पर कार्रवाई की है। गोकशी, चोरी, लूट, अवैध शराब, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थों की तस्करी और लड़ाई-झगड़े जैसी घटनाओं में संलिप्त रहे दस आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है, जो लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि सरफराज निवासी शेखपुरी, नफीस, शहजाद, कुर्बान और परवश निवासी मरगूबपुर, नफीस उर्फ रद्दी, वरीश, शाहरूख, शाहिद उर्फ बीवा और अनीश निवासी बढेड़ी राजपुतान बहादराबाद की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। नियमानुसार प्रत्येक माह थाने में उनकी परेड कराई जाएगी। किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed