सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Incident in the Bahadrabad Kotwali area; police have initiated an investigation.

Haridwar News: टायर की हवा चेक करते समय डंपर के नीचे आया चालक, मौत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Incident in the Bahadrabad Kotwali area; police have initiated an investigation.
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के पास बृहस्पतिवार देर रात डंपर के टायर की हवा चेक करते समय वाहन पीछे की तरफ चलने से चालक कुचला गया और उसकी मौत हो गई। हादसे से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की देर रात एक डंपर रुड़की की ओर जा रहा था। पतंजलि योगपीठ के पास चालक ने गाड़ी रोकी और नीचे उतरकर पिछले पहिए में हवा चेक करने लगा। इसी दौरान डंपर अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया, जिससे चालक उसके भारी-भरकम टायर की चपेट में आ गया। इस हादसे में चालक दूधनाथ राम (52) पुत्र जयश्री राम निवासी गाजीपुर यूपी की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos




हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में भिजवाया गया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed