{"_id":"6a105220b94a8c92860951a4","slug":"youth-who-came-to-apply-for-home-guard-recruitment-drowns-while-bathing-in-the-ganges-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149127-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: होमगार्ड भर्ती के आवेदन करने आया युवक गंगा में नहाते हुए डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: होमगार्ड भर्ती के आवेदन करने आया युवक गंगा में नहाते हुए डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने आए लक्सर के दो दोस्तों में एक गंगा में नहाते समय डूबकर लापता हो गया। दूसरे को आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया। शुक्रवार को युवक का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हो गया।
पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। जब आदित्य (21) पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी हुसैनपुर, लक्सर अपने एक साथी के साथ हरिद्वार होमगार्ड भर्ती के लिए रोशनाबाद स्थित कार्यालय में आवेदन करने के लिए आया था। इसके बाद दोनों युवक डामकोठी के पास ओमपुल स्थित गंगा घाट पर पहुंचे और दोनों यहां नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों रेलिंग से आगे निकलने के बाद गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए और डूबने लगे।
मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को किसी तरह बाहर निकाल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं आदित्य गंगा में बह गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। शुक्रवार को भी जल पुलिस की टीम ने तलाश की। शाम को शव पथरी पावर हाउस से शव बरामद हो गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos