फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanwariya dies under suspicious circumstances.

Haridwar News: बहादराबाद में कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 05 Aug 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 05 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya dies under suspicious circumstances.
हरियाणा के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

हरियाणा का निवासी था मृतक, परिजनों को दे दी गई है घटना की सूचना
प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है।
पुलिस जानकारी के अनुसार, सुनील (45) निवासी बामनौली जिला झज्जर हरियाणा अपने परिजनों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेने आया था। मंगलवार रात वह पतंजलि योगपीठ के पास अन्य कांवड़ियों के साथ विश्राम कर रहा था। बुधवार सुबह यात्रा शुरू करने के लिए साथियों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हृदय गति रुकने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed