सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mobile Phone Stolen After Intruder Enters Room; Thief Flees Upon Hearing a Sound

Haridwar News: कमरे में घुसकर मोबाइल चोरी, आहट होने पर भागा चोर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Mobile Phone Stolen After Intruder Enters Room; Thief Flees Upon Hearing a Sound
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में देर रात एक किरायेदार के कमरे में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया गया। आहट होने पर मकान मालिक की आंख खुल गई, इसके बाद चोर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, दीपक कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी दौलतपुर सुक्खा धामपुर बिजनौर हाल फ्रेंड्स कॉलोनी रावली महदूद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार तड़के करीब तीन बजे वह परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान वह शौचालय जाने के लिए उठा और लौटते समय दरवाजे की कुंडी नहीं लगाई। कुछ देर बाद कमरे में आहट सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने लाइट जलाकर देखा तो एक युवक कमरे से भागने लगा। जल्दबाजी में वह दरवाजे से टकराकर गिर पड़ा, लेकिन उठकर फरार हो गया। बाद में जांच करने पर पता चला कि कमरे में रखा मोबाइल चोरी हो गया है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed