सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Motor cable stolen from water tank

Haridwar News: पानी की टंकी से मोटर केबल चोरी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Motor cable stolen from water tank
विज्ञापन
पानी की टंकी से मोटर केबल चोरी की
Trending Videos

बहादराबाद। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र के गांव अत्मलपुर बौगला में मंगलवार रात पानी की टंकी से मोटर के केबल की चोरी हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जब मोटर ऑपरेटर पानी चलाने के लिए टंकी पर पहुंचा और ताला खोला, तो उसने देखा कि मोटर की केबल गायब थी। आशंका है कि चोर रोशनदान के रास्ते अंदर घुसे और केबल निकालकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।बाजार चौकी प्रभारी अमित नौटियाल ने बताया कि मोटर के केबल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed