{"_id":"6a46528491d086d3a2064f84","slug":"one-accused-arrested-for-illegal-animal-slaughter-at-home-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150929-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में अवैध पशु कटान करने पर एक आरोपी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में अवैध पशु कटान करने पर एक आरोपी किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर अवैध रूप से पशु का कटान करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 80 किलो मांस, कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि ज्वालापुर के मोहल्ला कस्साबान, पीठ बाजार वाली गली स्थित एक मकान में अवैध रूप से पशु का कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। घर के भीतर एक कमरे में इकराम निवासी मोहल्ला कस्साबान को पशु काटते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मौके से करीब 80 किलोग्राम मांस, कटान के उपकरण बरामद हुए।
सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय जाडौन ने प्रथम दृष्टया मांस भैंस वंशीय पशु का मांस बताया। प्रयोगशाला जांच के लिए मांस के नमूने लेकर उन्हें सील कराया। शेष मांस और अवशेषों को नष्ट करा दिया। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।