{"_id":"6a464c6d2a45d88db00c2631","slug":"fir-lodged-for-ruckus-vandalism-and-misbehaviour-with-employees-at-power-station-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150930-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बिजली घर पर हंगामा, तोड़फोड़ और कर्मियों से अभद्रता में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बिजली घर पर हंगामा, तोड़फोड़ और कर्मियों से अभद्रता में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित फाउंड्री गेट के पास ज्वालापुर-द्वितीय विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड, कर्मचारियों से अभद्रता में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि पांच नामजद व अन्य अज्ञात लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक उपद्रव कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में बाधा पहुंचाई। महिला उपखंड अधिकारी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उपखंड अधिकारी अर्चना की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि 28 जून की रात गर्मी के दौरान आपूर्ति बंद थी। रात करीब 12 बजे 33/11 केवी उपकेंद्र ज्वालापुर-द्वितीय पर मुन्ना, रोहित सैनी, अनिल सैनी, सरजल, अमरीष निवासी धीरवाल, चाकलान और उनके अन्य लोग पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने उपकेंद्र परिसर में घुसकर हंगामा करते हुए ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। सूचना मिलने पर वह खुद मौके पर पहुंचीं और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
आरोप लगाया कि सभी नशे में थे और करीब डेढ़ घंटे तक उपद्रव करते रहे। इस दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु करने में बाधा डाली। उपकेंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया। परिसर में लगे बिजली के स्विच, कुर्सियां और अन्य विद्युत उपकरण तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाया। पुलिस और विभाग के अधिकारियों के प्रयास के बाद ही मामला शांत हुआ और विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।