{"_id":"6a4653f9a7bc7a842c0f937d","slug":"the-school-premises-remained-filled-with-water-for-the-second-day-as-well-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-150926-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दूसरे दिन भी स्कूल परिसर में भरा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दूसरे दिन भी स्कूल परिसर में भरा रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरी। निकटवर्ती ग्राम तेलीवाला स्थित जूनियर हाईस्कूल एवं उसके समीप स्थित दो प्राथमिक विद्यालयों में लगातार दूसरे दिन भी जलभराव की स्थिति बनी रही। भारी बारिश के कारण विद्यालय परिसर में पानी भरा रहने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हुई।
विद्यालय खुलने के पहले दिन से ही जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके बावजूद जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य पंकज लाल ने वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्यार्थियों के बैठने और पढ़ाई की व्यवस्था कराई।
प्रधानाचार्य पंकज लाल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर विद्यालय परिसर से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना न करना पड़े तथा शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।