पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Senior citizens protested against power cuts and increased tariffs.

Haridwar News: बिजली कटौती और बढ़ी दरों का वरिष्ठ नागरिकों ने किया विरोध

Thu, 02 Jul 2026 05:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens protested against power cuts and increased tariffs.
हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक ज्वालापुर इंटर कॉलेज प्रांगण में हुई। वरिष्ठ नागरिकों ने प्रदेश में हो रही बिजली कटौती और बढ़ी हुई बिजली दरों का विरोध किया। सरकार और ऊर्जा निगम से तत्काल राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में पानी की कमी नहीं है और कई स्थानों पर जल विद्युत उत्पादन भी हो रहा है। इसके बावजूद बिजली की यूनिट दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं, सुबह, दोपहर और शाम के समय होने वाली बिजली कटौती से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। औद्योगिक संस्थानों का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

विद्यासागर गुप्ता, बाबूलाल सुमन और हरदयाल अरोड़ा ने कहा कि संगठन बिजली कटौती और बढ़ी हुई बिजली दरों का विरोध करता है। उन्होंने मांग की कि बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए। बढ़ी हुई दरों में कमी कर उपभोक्ताओं व उद्योगों को राहत दी जाए। इस दौरान अशोक पाल, आरके शर्मा, गुलाब राय, अरुण सिंह राणा, जेएल आहूजा, वीएस गुप्ता, गिरधारीलाल, उमेश्वर प्रसाद, एससीएस भास्कर, हरगुलाल, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed