{"_id":"69f48f98ac0554a5880fe53c","slug":"one-accused-arrested-with-stolen-e-rickshaw-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148223-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चोरी की ई-रिक्शा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चोरी की ई-रिक्शा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी किए गए रिक्शा को बेचने की फिराक में था। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर वाहन चोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में टीम 30 अप्रैल की रात साथ आइएमसी चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ई-रिक्शा आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुर्गेश निवासी ग्राम सिंगापुर खास थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर हाल रोशनाबाद, सिडकुल बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने बुधवार की रात रोशनाबाद के झंडा चौक से ई-रिक्शा चोरी की थी और दिन में उसे झाड़ियों में छिपा दिया था। रात होने पर वह उसे बेचने जा रहा था। एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर ली है। इस संबंध में सिडकुल थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending Videos