सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Power supply disrupted due to falling poles due to storm

Haridwar News: आंधी तूफान से पोल गिरने से बिजली की आपूर्ति ठप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to falling poles due to storm
विज्ञापन
लालढांग। लालढांग क्षेत्र में आई आंधी तूफान के साथ बारिश आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बृहस्पतिवार की शाम को साढ़े चार बजे अचानक अंधेरा छा गया। तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश हुई। आंधी तूफान से जगह-जगह पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली में 33 केवी में फॉल्ट व लालढांग गैंडीखाता मार्ग पर बिजली का पोल गिर गया। रसूलपुर मीठीबेरी फॉल्ट आने से अंधेरा छाया रहा। लालढांग चिल्लरखाल वन मोटर मोटर मार्ग पर भी पेड़ों के गिरने से हरिद्वार से कोटद्वार वाया लालढांग जाने वाली जीएमओ की बस भी रास्ते से वापस होकर वाया लाहडपुर नहर नजीबाबाद होकर गई। गैंडीखाता के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. सफी लोधा ने बताया कि तेज आई आंधी तूफान से गुर्जर बस्ती में टीन शेड व छप्पर के ऊपर का फूस उड़ गया। तेज आंधी से बिजली के पोल भी गिर गए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed