सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kulwant Singh Chauhan became the President of the Bar Council

Haridwar News: कुलवंत सिंह चौहान बने अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Kulwant Singh Chauhan became the President of the Bar Council
विज्ञापन
हरिद्वार। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई की एक होटल में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
Trending Videos

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता समाज में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहा है। नव मनोनीत जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान ने कहा कि वह एक अधिवक्ता के रूप समाज के प्रति अपने दायित्वों के साथ परिषद के उद्देश्य सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे। हरिद्वार जिला इकाई में उपाध्यक्ष प्रियंका, सुभाष वर्मा, महेश चौहान, महामंत्री विनीत कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण गोयल, मंत्री जागेश्वर, पंकज, ओमकुमार मनोनीत किए गए जबकि महिला जिला प्रमुख निधि शर्मा, सह महिला प्रमुख सीमा की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राठौर, स्टेट बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड सदस्य हिमानी बोरा, प्रवीण कुमार, उदयपाल पंवार, अमरीश कुमार, शिवानी बैंसला, सुशील सिंघल, तोषी चौहान, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed