सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pregnant women are facing difficulties due to the lack of a delivery center at the Sahadevpur PHC

Haridwar News: सहदेवपुर पीएचसी में प्रसव केंद्र न होने से गर्भवती महिलाएं परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 15 Mar 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women are facing difficulties due to the lack of a delivery center at the Sahadevpur PHC
विज्ञापन
- प्रसव के लिए महिला अस्पताल या बहदराबाद के लगाने पड़ रहे हैं चक्कर
Trending Videos

बहादराबाद। सहदेवपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रसव केंद्र की सुविधा न होने से क्षेत्र के लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर केवल साहदेवपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों की बड़ी आबादी निर्भर है।
ग्रामीणों के अनुसार सहदेवपुर, रायपुर दरेडा, गोलूवाला, अहमदपुर, बोड़ाहेडी और कासमपुर समेत कई गांवों के लोग इलाज के लिए सहदेवपुर पीएचसी पर आते हैं। प्रतिदिन यहां करीब 70 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां प्रसव केंद्र की व्यवस्था न होने से गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आपातकालीन स्थिति में प्रसव के लिए महिलाओं को करीब 10 से 20 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद या जिला महिला अस्पताल ले जाना पड़ता है। कई बार दूरी और संसाधनों की कमी के कारण समय पर उपचार नहीं मिल पाता, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ जाती है। मजबूरी में कई परिवारों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां महंगे इलाज के कारण आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सहदेवपुर पीएचसी में जल्द प्रसव केंद्र की सुविधा शुरू की जाए तो क्षेत्र की हजारों महिलाओं को बड़ी राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इनका कहना हैपीएचसी में महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण इलाके की गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि यहां आवश्यक व्यवस्था कर दी जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।
- सन्नो

-------------------
सहदेवपुर पीएचसी में प्रसव केंद्र की व्यवस्था होना बहुत आवश्यक है। आपात स्थिति में गर्भवती महिला को दूर ले जाना बेहद जोखिम भरा होता है। समय पर वाहन नहीं मिल पाते।
- सचिन बर्मन
-------------------
गर्भवती महिलाओं को जांच कराने के लिए लगभग दस से बीस किलोमीटर दूर हरिद्वार के सरकारी अस्पताल तक जाना पड़ता है।पीएचसी पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति न होना भी एक गंभीर समस्या है।
- मोनिका
--------------------
जब सरकारी अस्पताल का निर्माण किया गया है, तो वहां आवश्यक सुविधाएं भी होनी चाहिए, ताकि गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए निजी अस्पतालों का सहारा न लेना पड़े।
- रमेशो

----------------
वर्जन
सहदेवपुर पीएचसी में प्रसव केंद्र की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रसव केंद्र से संबंधित कुछ संसाधन प्राप्त हो चुके हैं और कुछ अभी आने बाकी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार यहां प्रसव केंद्र की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
- डॉ. राजीव गोयल, सीएचसी प्रभारी सहदेवपुर
------------------------
सुधीर चावला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed