सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pumps Worth Lakhs Stolen from Namami Gange FSTP Plant

Haridwar News: नमामि गंगे के एफएसटीपी प्लांट से लाखों के पंप चोरी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Pumps Worth Lakhs Stolen from Namami Gange FSTP Plant
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में नमामि गंगे परियोजना के एफएसटीपी प्लांट से महंगे पंप चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की इस घटना से प्लांट प्रबंधन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, रितेश दीक्षित पुत्र राजेश दीक्षित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सलेमपुर महदूद स्थित नमामि गंगे एफएसटीपी प्लांट में कार्यरत हैं। 24 मई की सुबह करीब 10 बजे प्लांट से तीन कीमती पंप चोरी कर लिए गए। चोरी हुए उपकरणों में किरलोस्कर कंपनी के तीन एटरना बीडब्ल्यू 1300 मॉडल पंप शामिल हैं। चोरी हुए पंपों की कुल कीमत करीब 89 हजार 998 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही चोरी हुए उपकरणों के बिल भी पुलिस को सौंपे गए हैं। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। प्लांट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed