{"_id":"6a16d0f41e24f75497060594","slug":"report-filed-against-the-scooter-rider-who-struck-the-young-girl-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149363-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बच्ची को टक्कर मारने वाले स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बच्ची को टक्कर मारने वाले स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर के सामने सड़क पार करते हुए बच्ची को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने स्कूटी सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बच्ची के सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें हैं। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, शिवेंद्र प्रताप पुत्र बलराम सिंह निवासी भेल सेक्टर-1 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मई की शाम करीब सात बजे उनकी पुत्री अक्षिता सिंह घर के सामने सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान निखिल कुमार नाम का युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कूटी चलाते हुए आया और बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बच्ची मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजन और स्थानीय लोग तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर बच्ची को हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के ब्रेन में गंभीर अंदरूनी चोट और क्लॉट बना हुआ है। उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos