सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Seven people have been named in the case of a bloody cricket clash

Haridwar News: क्रिकेट खेलने के दौरान हुए खूनी संघर्ष मामले में सात नामजद

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Seven people have been named in the case of a bloody cricket clash
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, माजिद पुत्र आबिद अली निवासी गांव बोडाहेड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मार्च की शाम करीब पांच बजे उसका बेटा सुफियान घर के पास क्रिकेट खेल रहा था। तभी नोमान उर्फ मोहन ने उसके साथ गाली-गलौज की। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद रोजा इफ्तारी के समय नोमान उर्फ मोहन अपने साथ इखलाक, इस्तियाक, इसरार, सज्जाद व कल्लू और फैजान को लेकर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उस समय सुफियान अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सभी ने हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंचे चाचा एहसान पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सभी भाग गए। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed