सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Talcum powder was illegally transferred from a company to a truck

Haridwar News: कंपनी से ट्रक में टेल्कम पाउडर की अवैध निकासी कराई

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 01 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Talcum powder was illegally transferred from a company to a truck
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Trending Videos


हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक कंपनी से टेल्कम पाउडर की दूसरी कंपनी पर अवैध निकासी करने के मामल में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक से माल ले जाने की जानकारी मिलने पर जब कर्मचारी जांच के लिए पहुंचे तो उनसे गाली-गलौज कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अवनीश कुमार शुक्ला इमामी लिमिटेड में सीनियर जनरल मैनेजर-3पी के पद पर कार्यरत हैं। अवनीश ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी का टेल्कम पाउडर सिडकुल स्थित कंज प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में अनुबंध के तहत तैयार किया जाता है और उसे केवल इमामी को ही बेचा जाना तय है। आरोप है कि 30 मार्च की शाम उन्हें सूचना मिली कि उक्त कंपनी की ओर से बिना अनुमति टेल्कम पाउडर को एक ट्रक में भरकर अवैध रूप से बाहर भेजा जा रहा है। सूचना के बाद उन्होंने अपने कर्मचारी को वाहन की जांच के लिए भेजा, लेकिन कंपनी प्रबंधन के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच की और विरोध किया। आरोप है कि कंज प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक का नाम आलोक सारस्वत इसमें शामिल है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed