सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teachers will teach in schools if they are not on duty for board exams

Haridwar News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी नहीं होने पर स्कूलों में पढ़ाएंगे शिक्षक

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers will teach in schools if they are not on duty for board exams
विज्ञापन
हरिद्वार। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी नहीं होने पर शिक्षक स्कूल में पढ़ाएंगे। उप शिक्षा अधिकारी की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। कहा कि आदेशों का प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक सख्ती से पालन कराएं।
Trending Videos

इन दिनों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों की ड्यूटी भी लगाई गई है, लेकिन कुछ शिक्षक चिकित्सा अवकाश और बाल्यकाल देखभाल के लिए छुट्टी पर चल रहे हैं। मगर अब उनकी छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। वह परीक्षा केंद्रों में नहीं पहुंच रहे हैं, इसलिए उप शिक्षा अधिकारी भानू प्रताप शर्मा की ओर से आदेेश जारी किए गए हैं कि जिन शिक्षकों के अवकाश समाप्त हो गए हैं, प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक उन्हें तत्काल प्रभाव से उन परीक्षा केंद्रों के लिए कार्यमुक्त कर दें, जहां उनकी ड्यूटी लगाई है, ताकि परीक्षा व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही निर्देशित किया है कि जिस दिन बोर्ड परीक्षा नहीं होगी, उस दिन अध्यापक स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाने का कार्य करें। आदेशों की अवहेलना करने पर वेतन रोकने की चेतावनी भी उप शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed