सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The decision to keep the gates closed on Eid should be withdrawn.

Haridwar News: ईद के दिन फाटक बंद रखने के निर्णय को वापस लिया जाए

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
The decision to keep the gates closed on Eid should be withdrawn.
विज्ञापन
पथरी। रेलवे ने मरम्मत कार्य के लिए 20 मार्च को ज्वालापुर और 21 मार्च को एक्कड़ फाटक सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में लोग ईदगाह नमाज के लिए जाते हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। फाटक बंद रहने की सूचना से नमाजियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
Trending Videos


रेलवे ने ज्वालापुर अंडरपास और फ्लाईओवर को वैकल्पिक मार्ग बताया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे दूरी और भीड़ दोनों बढ़ेंगी, जिससे समय पर पहुंचना मुश्किल होगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो मरम्मत की तारीख बदली जाए या ईद के दिन कुछ समय के लिए फाटक खोला जाए। लोगों का कहना है कि ईद साल में एक बार आता है, इसलिए सुविधा का ध्यान रखा जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed