{"_id":"69e8bcf3f29d9eeb6b0f5c11","slug":"the-drinking-water-project-will-be-prepared-by-dividing-gauri-shankar-into-two-parts-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-1265-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कुंभ : गौरी शंकर को दो भागों में बांटकर तैयार की जाएगी पेयजल परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कुंभ : गौरी शंकर को दो भागों में बांटकर तैयार की जाएगी पेयजल परियोजना
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 22 Apr 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पार्ट एक में पेयजल परियोजना के लिए 76.31 लाख रुपये की लागत स्वीकृत- जल संस्थान इस पार्ट में तैयार कर रहा है बेहतर आपूर्ति के लिए आईवेल
हरिद्वार। कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सापु पानी उपलब्ध कराने के लिए गौरी शंकर क्षेत्र को दो भागों में बांटकर पेयजल परियोजना तैयार की जा रही है। स्थायी प्रकृति के इस कार्य में भाग एक में एक नई परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके लिए स्वीकृत हुई अनुमानित 76.31 लाख रुपये की लागत से एक आइवेल (कुएं) के लिए विद्युत और यांत्रिक कार्यों का निर्माण किया जाएगा। आगामी छह महीनों में निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। परियोजना मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। आइवेल से क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। परियोजना में पानी की पंपिंग और वितरण के लिए आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे। योजना के तहत सभी विद्युत और यांत्रिक सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही, मेला अवधि के दौरान इस योजना का सुचारु संचालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X