{"_id":"6991b80715e963073807d6e6","slug":"the-future-of-tomorrows-india-rests-on-the-shoulders-of-the-youth-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-144966-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवाओं के कंधों पर कल के भारत का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवाओं के कंधों पर कल के भारत का भविष्य
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। स्प्रिंग फिल्ड स्कूल परिसर बहादराबाद में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। महंत स्वामी सुतीक्षण मुनि ने सम्मेलन में महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, वीर हकीकत राय, गुरु तेगबहादुर, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह आदि के योगदान को कर युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने पर जोर दिया। कहा कि युवाओं के कंधों पर भी कल के भारत का भविष्य है, इसलिए भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर चलें।
महंत स्वामी सुतीक्षण मुनि ने कहा कि संघ स्थापना की पृष्ठभूमि, आवश्यकता, वर्तमान में संघ के अनुसांगिक संगठन, सेवा कार्य, संघ की शाखाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य क्षेत्र सह-संपर्क प्रमुख हरीश ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और नवसंकल्प का अवसर है। सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्रभक्ति के माध्यम से समाज को जोड़ना ही संघ का मूल ध्येय रहा है। उन्होंने सभी से हिंदू समाज की एकजुटता को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक अनुज वालिया ने समाज को तथाकथित लव जिहाद जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। कहा कि युवाओं को सजग एवं संस्कारित बनाना समय की मांग है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों के मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। साथ ही समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया, जो अपने पूर्वजों के पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। इनमें किसान मंगल सिंह, शिक्षक सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह, नत्थू, अशोक कुमार बढ़ई, ओमपाल सफाई कर्मी, नाई पिंकी, मोची राजकुमार, लोहार राम धीमान, विजय शामिल रहे। इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रश्मि चौहान, वीर प्रताप चौहान, विनय चौहान, दर्जाधारी डॉ. जयपाल चौहान, पूर्व दर्जाधारी सुशील चौहान, राजकुमार, चंदन चौहान, मंजू, सुशांत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos