पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two lakh rupees extorted from businessman

Haridwar News: कारोबारी से दो लाख रुपये की रंगदारी

Thu, 02 Jul 2026 04:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees extorted from businessman
हरिद्वार। गोविंदपुरी कॉलोनी के एक कारोबारी को दो लाख रुपये की रंगदारी न देने पर निर्माणाधीन मकान सील कराने की धमकी मिली है। कारोबारी अवनीश कुमार जिंदल ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन का आरोप है कि सक्रिय गिरोह का व्यक्ति उन्हें लगातार परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

कारोबारी अवनीश जिंदल ने बताया कि उनका मकान गोविंदपुरी कॉलोनी में बन रहा है। उन्होंने निर्माण से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराया है। इसके बावजूद व्यक्ति लगातार झूठी शिकायतें कर रहा है। हर बार प्राधिकरण के अधिकारी जांच के लिए पहुंचते हैं। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब हो रही है। उनसे दो लाख रुपये मांगे। पैसे न देने पर मकान सील कराने की धमकी दी है।
विज्ञापन

अवनीश जिंदल ने प्राधिकरण से रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने ऐसे ब्लैकमेलर को चिह्नित कर सूचीबद्ध करने की भी मांग की है। यह गिरोह शहर में निर्माणाधीन भवनों के मालिकों को परेशान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed