सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two young men broke into a home and stole a mobile phone and cash

Haridwar News: घर में घुसकर दो युवकों ने मोबाइल और नकदी चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 28 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Two young men broke into a home and stole a mobile phone and cash
विज्ञापन
-सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Trending Videos

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र की महावीर विहार कॉलोनी में देर रात घर में घुसे दो युवकों ने मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली। घर में सो रही महिला की आंख खुलने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रावली महदूद स्थित महावीर विहार कॉलोनी निवासी विपिन गिरी पुत्र राजेंद्र गिरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मई की रात वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान देर रात दो युवक घर का गेट फांदकर अंदर घुस आए। आहट होने पर उनकी पत्नी की नींद खुल गई। आरोप है कि उसने कमरे में दो युवकों को देखा जिनमें से एक के हाथ में सरिया था। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी घबराकर भाग निकले। इसके बाद परिवार के लोगों ने घर का सामान चेक किया तो बेटे का मोबाइल फोन और एक गुल्लक गायब मिली। गुल्लक में करीब दस हजार रुपये थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed