{"_id":"6a44f60b566e912d1d054944","slug":"unidentified-body-of-woman-found-on-aastha-path-cremated-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150885-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आस्था पथ पर मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं, अंत्येष्टि कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आस्था पथ पर मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं, अंत्येष्टि कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने गाइडलाइन के मुताबिक पोस्टमार्टम कराते हुए शव का लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया है। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर सामने आया कि महिला भिक्षा मांगती थीं।
पुलिस के मुताबिक, 28 जून को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में आस्था पथ पर करीब 28 वर्षीय एक महिला का शव मिला था। महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। शरीर पर कुछ चोटों के निशान बताए जा गए थे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया था। उसकी पहचान नहीं हो सकी।
72 घंटे का समय पूरा होने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम करा दिया गया। मामला संदिग्ध है। ऐसे में पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखते हुए उसे जांच के लिए भेजने की तैयारी कर ली है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, टीमें जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।