{"_id":"69cd21fdf948e02d0f040fa2","slug":"villagers-gave-a-15-day-ultimatum-demanding-the-rangers-removal-haridwar-news-c-35-1-hrd1014-146848-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: रेंजर को हटाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: रेंजर को हटाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्यामपुर वन कार्यालय के बाहर हंगामे के बाद वन दरोगा का तबादला
- रेंज अधिकारी के खिलाफ भी ग्रामीणों का मोर्चा
श्यामपुर। श्यामपुर वन कार्यालय के बाहर मंगलवार को ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों की ओर से किए गए दिनभर के हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन दरोगा नवीन कुमार को तत्काल प्रभाव से पीली चौकी चार्ज से हटाकर खरा चौकी भेज दिया है।
हालांकि इस कार्रवाई के बावजूद ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और उन्होंने अब रेंज अधिकारी विनय राठी को हटाने की मांग के लिए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन दरोगा नवीन कुमार स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते थे। इसके साथ ही उन पर पंचायत की जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर डीएफओ हरिद्वार को हस्तक्षेप करते हुए मौखिक आदेश के जरिये दरोगा का तबादला करना पड़ा। मीठी बेरी के ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी और पीली पड़ाव ग्राम प्रधान शशि झंडवाल के नेतृत्व में देर शाम तक चले प्रदर्शन में ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया। ग्राम प्रधानों का कहना है कि दरोगा का स्थानांतरण केवल प्रारंभिक कदम है और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान इससे नहीं होगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेंज अधिकारी विनय राठी के कार्यकाल में क्षेत्र में अवैध खनन, वनों की कटाई और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं में वृद्धि हुई है। साथ ही, मीठी बेरी से पीली पड़ाव तक जाने वाले पुराने मार्ग को वन विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे स्कूली बच्चों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग बंद होने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और वन विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में गहरा असंतोष है। उन्होंने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में रेंज अधिकारी को नहीं हटाया गया और बंद मार्ग को नहीं खोला गया, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Trending Videos