सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman attacked with knife for asking to remove bike, report filed

Haridwar News: बाइक हटाने की बात पर महिला पर चाकू से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked with knife for asking to remove bike, report filed
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर गांव में रास्ते से बाइक हटाने के विवाद में पड़ोसी ने युवक ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने अपनी मां और रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक महिला पर चाकू से वार किए, जिससे उनके हाथ में छह टांके लगाए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, सुहेल पुत्र शहजाद निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात मार्च की शाम करीब छह बजे उसकी मां ने पड़ोस में रहने वाले फईम से घर के रास्ते में खड़ी उसकी मोटरसाइकिल हटाने को कहा था। इसी बात पर फईम गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर फईम घर गया और हाथ फईम की मां फिरदोस, खाला आरिस्ता, मामा साजिद और फैजान उर्फ काला भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने मिलकर उसकी की मां को पकड़ लिया, जिसके बाद फईम ने चाकू से हमला कर दिया। दाहिने हाथ पर चाकू लगा, जिससे गहरी चोट आई, साथ ही सिर पर भी चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे सुहेल के भाई साहिल और सुहेब के साथ भी मारपीट की, जिसमें साहिल की आंख और मुंह पर चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed