{"_id":"6a3e7b7466759252930185bf","slug":"20-year-wait-ends-construction-of-interlocking-road-begins-in-ramdayalpur-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124622-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 20 साल का इंतजार खत्म, रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 20 साल का इंतजार खत्म, रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण शुरू
Fri, 26 Jun 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास, सिडकुल आने-जाने वालों को भी मिलेगा लाभ
कण्वघाटी (कोटद्वार)। भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर-35 स्थित त्रिलोकपुर के रामदयालपुर (गूलरझाला) में करीब 20 वर्षों से लंबित मार्ग निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाले मार्ग का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया।
विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि जंगल से सटे क्षेत्र होने के कारण लंबे समय तक मार्ग का निर्माण संभव नहीं हो सका था। लगातार प्रयासों और सरकार की जनहितकारी सोच के चलते अब इस बहुप्रतीक्षित कार्य को शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है और यह मार्ग बनने से रामदयालपुर, तेलीबाड़ा, मगनपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मार्ग का लाभ सिडकुल ग्रोथ सेंटर आने-जाने वाले कर्मचारियों और अन्य नागरिकों को भी मिलेगा। इससे आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा व क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में भी वर्षों से लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद जेपी बहुखंडी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद केष्टवाल, कमल नेगी, राजेंद्र जजेडी़, ज्योति जखमोला, कुबेर जलाल, मनीष भट्ट, राकेश नेगी, गिरीश गौड़, अनिल गौड़, पूजा रावत, राखी मेहरा समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।