सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Agniveer recruitment rally: More than 1120 youths from Uttarkashi district participated.

अग्निवीर भर्ती रैली : उत्तरकाशी जिले के 1120 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 17 Jan 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment rally: More than 1120 youths from Uttarkashi district participated.
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी के बीच युवाओं में अग्निवीर भर्ती के प्रति दिखा खासा उत्साह
Trending Videos

कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस, गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन शनिवार को अग्निवीर जीडी के पदों के लिए उत्तरकाशी जनपद के पंजीकृत 1179 में से 1120 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। खराब मौसम और क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच युवाओं में अग्निवीर भर्ती के प्रति खासा उत्साह दिखा।
शनिवार सुबह कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के तीसरे दिन उत्तरकाशी के युवाओं ने भाग किया। भर्ती रैली के लिए रात 2:00 बजे से ही प्रवेश स्थल काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में युवा जुटने शुरू हो गए थे। आधार कार्ड सत्यापन व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद युवाओं को भर्ती मैदान में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं ने फिजिकल (शारीरिक मापदंड) में अपना दमखम दिखाया। सेना की ओर से निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आगे ले जाए गए। सेना के विशेषज्ञों ने अन्य शारीरिक दक्षता जांची और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की। इसके बाद चयनित युवाओं का मेडिकल परीक्षण होगा। प्रतिभागी युवाओं में से आधे युवा ही निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर पाए।
.
भर्ती उप महानिदेशक बिग्रेडियर संजीव कुमार मंडल ने किया निरीक्षण
कोटद्वार। उप महानिदेशक, भर्ती क्षेत्र (यूपी और यूके) ब्रिगेडियर संजीव कुमार मंडल (सेना पदक) ने विक्टोरिया क्रॉस, गब्बर सिंह कैंप कोटद्वार में गढ़वाल जनपद के सात जिलों के युवाओं के लिए चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का निरीक्षण किया। उन्होंने दौड़ को झंडी दिखाई। उन्होंने भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडौन की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। साथ ही स्थानीय प्रशासन डीएम पौड़ी, एसडीएम कोटद्वार से सक्रिय सहायता मिलने से यह रैली बहुत ही व्यवस्थित नज़र आ रही है। प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बावजूद रैली को सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया गया है जिससे प्रत्येक प्रतिभागी उत्साहित नजर आ रहा है। रैली में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों ने अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी के उच्च स्तर का प्रदर्शन किया, जो अग्निपथ योजना में उनके विश्वास का प्रमाण है।
.
आज करेंगे चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग के 1168 युवा प्रतिभाग
अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन रविवार को चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जनपद के 1168 युवा प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed