सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anganwadi workers begin indefinite work boycott.

Kotdwar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 02 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers begin indefinite work boycott.
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर सीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
Trending Videos

सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप
दुगड्डा/कोटद्वार। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन ब्लॉक दुगड्डा के कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मानदेय में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन के बाद अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
संगठन की जिलाध्यक्ष बसंती रावत ने बताया कि संगठन मानदेय में बढ़ोत्तरी करने, बिना अर्हता पूर्ण किए सेवानिवृत होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 लाख रुपये दिए जाने एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमीट्रिक मशीन से न जोड़ने, राहत कोष में 300 रुपये की कटौती बंद करने समेत विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग लगातार की जा रही है लेकिन शासन की ओर से अभी तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर दुगड्डा ब्लॉक इकाई ने बृहस्पतिवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय दुगड्डा में धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। वर्तमान में दुगड्डा ब्लॉक में करीब 420 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी कार्यरत हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट, सुनीता देवी, रोशनी देवी, गीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed