{"_id":"69d26c5111495f065d0415c0","slug":"ukd-will-receive-the-peoples-support-in-the-elections-kukreti-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122817-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में यूकेडी को मिलेगा जनता का साथ : कुकरेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में यूकेडी को मिलेगा जनता का साथ : कुकरेती
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घमंडपुर में आयोजित सदस्यता अभियान में बोले, केंद्रीय अध्यक्ष
200 से अधिक पूर्व सैनिकों व अन्य लोगों ने ली सदस्यता
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) महानगर कोटद्वार इकाई की ओर से सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 200 से अधिक पूर्व सैनिकों व अन्य लोगों ने दल की सदस्यता ली।
भाबर के घमंडपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में रविवार को हुए समारोह में मुख्य अतिथि यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, महिलाएं, युवा, यूकेडी में सम्मिलित हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि दल के संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि यूकेडी एक जिम्मेदार राजनीतिक दल है जिसने राज्य बनाया और सरकार चलाने में सक्षम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष जगदीपक रावत ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त, माफिया मुक्त, अपराध मुक्त उत्तराखंड बनाना है। संचालन कर रहे सत्यप्रकाश भारद्वाज ने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र मौलिक समस्याओं से ग्रस्त है। राज्य सरकार और नगर निगम समस्याओं के समाधान में फेल हो चुका है।
इस मौके पर प्रवेश नवानी, महेंद्र सिंह रावत, कर्नल सुनील कोटनाला (रि.), कर्नल सुनील चौहान (रि.), कर्नल कैलाश देवरानी (रि.), कर्नल विनोद नेगी (रि.), गणेश काला, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर महिपाल पुंडीर, वीपी भट्ट, शांति भट्ट, उमेद सिंह भंडारी, भारत मोहन काला, सत्यपाल सिंह नेगी, किरण नौगाईं, भगवती प्रसाद कंडवाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos