{"_id":"69d26babe6f566d51d072ab7","slug":"speaker-of-the-legislative-assembly-inaugurates-newly-constructed-interlocking-road-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122815-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नवनिर्मित इंटरलॉक सड़क का विस अध्यक्ष ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नवनिर्मित इंटरलॉक सड़क का विस अध्यक्ष ने किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के शिवराजपुर में 700 मीटर लंबी इंटरलॉक सड़क बनने से सुगम हुआ आवागमन
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने रविवार को भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-32 शिवराजपुर में नवनिर्मित इंटरलॉक सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोटद्वार विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।
रविवार को लोकार्पण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़क, पेयजल, विद्युत एवं स्वच्छता जैसी आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। कुछ माह पहले तक सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। विशेषकर बरसात में जलभराव होने से क्षेत्रवासियों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को हो रही थी।
क्षेत्रवासियों की मांग पर प्राथमिकता पर सड़क का निर्माण कराया गया। कहा कि करीब 700 मीटर लंबी इंटरलॉक सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता एवं सौंदर्य में भी वृद्धि हुई है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, पार्षद दीपक पाठक, सतीश गौड़, महेश नेगी, राजेंद्र जजेडी, नंदकिशोर कुकरेती, संजू द्विवेदी राजा, खेमानंद जोशी, कैलाश जोशी, शंकर जोशी, यशोदा देवी, तारा देवी, मंजू देवी, आनंदी देवी, हेमा रावत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos