{"_id":"69d269ec75d94a4cb20e02ef","slug":"the-contribution-of-the-arya-samaj-to-the-building-of-an-educated-and-aware-society-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122810-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिक्षित और जागरूक समाज निर्माण में आर्य समाज का योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिक्षित और जागरूक समाज निर्माण में आर्य समाज का योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यसमाज ध्रुवपुर के 74वें वार्षिकोत्सव पर समारोह में बोलीं, विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि समाज में जागरूकता, शिक्षा और सामाजिक सुधारों के लिए आर्य समाज हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है, जब हर एक समाज की महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनें।
रविवार को आर्य समाज ध्रुवपुर कोटद्वार के 74वें वार्षिकोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा, समानता और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जो आंदोलन शुरू किया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी से महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
आर्य समाज कोटद्वार के प्रधान आनंद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद नेत्र मोहन असवाल, सोनिया असवाल, राजपाल, निर्मला, जगदीश राठी, डॉ. हरप्रसाद शास्त्री, मनमोहन सिंह, सुधीर खंतवाल, हरि सिंह पुंडीर, संजू द्विवेदी सहित आर्य समाज ध्रुवपुर के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Trending Videos