सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Irrigation Department has formulated a plan to prevent soil erosion.

Kotdwar News: भूमि कटाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने बनाई योजना

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 05 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
The Irrigation Department has formulated a plan to prevent soil erosion.
विज्ञापन
सिलगाड़ नदी से हो रहे भू-कटाव से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग
Trending Videos


पालिका दुगड्डा के निर्माण पर गोदी छोटी के ग्रामीणों ने जताई थी आपत्ति
दुगड्डा (कोटद्वार)। विकासखंड दुगड्डा के राजस्व ग्राम गोदी छोटी की कृषि जोत भू-कटाव की जद में है। बरसात में सिलगाड़ नदी के जलप्रवाह से हो रहे भूमि कटाव की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग की ओर से योजना तैयार की जा रही है।
यमकेश्वर विधानसभा की ग्राम पंचायत सिमलचौड़ का राजस्व ग्राम गोदी छोटी सिलगाड़ नदी के तटीय क्षेत्र में बसा हुआ है। नदी के सामने की ओर नगर पालिका दुगड्डा का वार्ड-2 कमला नेहरू मार्ग स्थित है। नगर पालिका परिषद की ओर से नगरवासियों के आवासीय भवनों और कृषि जोत में नदी से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए तटबंधों का निर्माण किया गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए बजट के अभाव में भू-कटाव रोकने के लिए विभाग की ओर से व्यापक इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से गांव की सुरक्षा और कृषि भूमि में हो रहे कटान को रोकने के लिए नदी किनारे तटबंध का निर्माण कराने की मांग काफी पहले से की जा रही है। नगर पालिका परिषद द्वारा नदी से सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण कार्य किये जाने पर गोदी छोटी के ग्रामीणों की ओर आपत्ति की गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि सिलगाड़ नदी के किनारे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य कराए जाने से गांव के लिए खतरनाक होगा।
इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ कुलदीप पाल ने बताया कि सिलगाड़ नदी से गोदी छोटी में गांव की ओर हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए उचित प्रबंध करने की मांग ग्रामीणों की ओर से की गई है। इसके लिए बाढ़ सुरक्षा योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed