सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Archers from the archery center delivered a spectacular performance, winning 21 medals.

Kotdwar News: आर्चरी सेंटर के तीरंदाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, 21 पदक जीते

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 22 Jan 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Archers from the archery center delivered a spectacular performance, winning 21 medals.
विज्ञापन
19 से 21 जनवरी तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून के आर्चरी ग्राउंड में हुई प्रतियोगिता
Trending Videos

कोटद्वार। देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के आर्चरी सेंटर के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर 8 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य कुल 21 पदक जीते।
स्टेडियम प्रभारी श्याम सिंह डांगी ने बताया कि यह प्रतियोगिता महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून के आर्चरी ग्राउंड में 19 से 21 जनवरी तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अंडर- 14 बालक वर्ग के 40 मीटर रिकर्व राउंड में सानिध्य कंडारी ने स्वर्ण, रुद्रांश भंडारी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 बालक वर्ग रिकर्व ओलंपिक राउंड में आराध्या भारद्वाज ने स्वर्ण, रुद्रांश भंडारी ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग रिकर्व राउंड (टीम) में सानिध्य कंडारी, रुद्रांश भंडारी, आराध्या भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 बालिका वर्ग 40 मीटर रिकर्व रैंकिंग राउंड व अंडर-14 बालिका वर्ग रिकर्व ओलंपिक राउंड में दिव्यांशी भंडारी ने स्वर्ण, श्रेया ने रजत पदक जीते। अंडर-19 बालिका वर्ग 70 मीटर रिकर्व रैंकिंग राउंड में अनन्या बिष्ट ने स्वर्ण व अंडर-19 बालिका वर्ग रिकर्व ओलंपिक राउंड में रजत पदक जीते।
अंडर-14 बालक वर्ग कंपाउंड रैंकिंग राउंड में भार्गव रावत ने रजत पदक, अंडर-14 बालिका वर्ग कंपाउंड रैंकिंग राउंड में मनस्वी बिष्ट ने कांस्य, अंडर-14 बालिका वर्ग कंपाउंड राउंड में मनस्वी बिष्ट, अवनी रावत, यहावी उपाध्याय ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 बालिका वर्ग 50 मीटर कंपाउंड रैंकिंग राउंड में अनुराधा भारद्वाज ने रजत, वैष्णवी पांथरी के कांस्य पदक जीते।
अंडर-19 बालिका वर्ग कंपाउंड ओलंपिक राउंड में अनुराधा भारद्वाज ने रजत, वैष्णवी पांथरी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग कंपाउड राउंड (टीम) में अनुराधा भारद्वाज, वैष्णवी पांथरी, श्रुति ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 बालक वर्ग कंपाउंड राउंड (टीम) में ऋषभ बिष्ट, लक्षित चौधरी, नवनीत सिंह रजत पदक जीते। जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील रावत, वरिष्ठ सहायक शिवम रावत समेत स्टेडियम के सभी कोचों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए पदक जीतने वाले सभी तीरंदाजों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed