फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BJP has undertaken remarkable work in the field of women's empowerment.

Kotdwar News: भाजपा ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए उल्लेखनीय कार्य

Sat, 27 Jun 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 27 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
BJP has undertaken remarkable work in the field of women's empowerment.
भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में बोलीं-विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी
विज्ञापन

कोटद्वार। सांगठनिक जिला कोटद्वार के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। महिला पदाधिकारियों को हाईकमान द्वारा सौंपे गए दायित्वों और आगामी चुनाव को देखते हुए की गई तैयारियों पर मंथन हुआ।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि केंद्र एवं भाजपा शासित राज्य सरकारों में महिला सशक्तीकरण पर उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। महिलाओं को अब प्रत्येक क्षेत्र में प्रोत्साहन मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी की उपस्थिति में महिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और मंडल अध्यक्षों का एकदूसरे से परिचय कराने के साथ कार्य विभाजन एवं दायित्व निर्वाह पर चर्चा हुई। आधी आबादी महिला मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। वहीं, बूथ स्तर पर मजबूती के लिए महिला कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने और रैलियों-चौपालों के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा की सहप्रभारी ममता रतूड़ी, जिला अध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, जिला उपाध्यक्ष विजय आनंद पोखरियाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता आर्य, मंडल अध्यक्ष माहेश्वरी बिष्ट, जिला महामंत्री लक्ष्मी रावत, यशोदा नेगी, नगर मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया तेलीसोत पुल का लोकार्पण

कण्वघाटी/कोटद्वार। कोटद्वार-चिलरखाल मार्ग पर किशनपुर और सिगड्डी सिडकुल के बीच तेलीसोत गदेरे पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने 236.31 लाख की लागत से निर्मित 30 मीटर स्पान पुल का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।


शनिवार देर शाम आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधिवत पूजन कर पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा तेलीसोत गदेरे पर पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। पुल का निर्माण होने से सिगड्डी सिडकुल में काम करने वाले कर्मियों, ट्रांसपोर्टर समेत 20 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। उद्योगपति सुनील गुप्ता, सुरेश ठाकुर, चमन लाल, स्थानीय निवासी जगदीश धूलिया, देवीदत्त कोटनाला, पंकज कपटियाल, कमल मेहरा का कहना है कि पुल के बनने से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed