फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Boulder falls on vehicle; one dead, two injured.

Kotdwar News: वाहन पर गिरा बोल्डर एक की मौत, दो घायल

Sun, 28 Jun 2026 11:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 28 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Boulder falls on vehicle; one dead, two injured.
सतपुली। पौड़ी नेशनल हाईवे पर रविवार अपराह्न एक बोल्डर वाहन पर गिर गया। वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल से सतपुली के बीच सतपुली मल्ली के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ से एक बोल्डर अचानक नीचे आ गिरा। गाजियाबाद नंबर का एक वाहन गुमखाल से सतपुली की ओर जा रहा था जिसमें वह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और क्षतिग्रस्त हुए वाहन में बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलने पर सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे एक घायल को निकालने के लिए कटर मशीन की मदद भी ली गई। थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान केरल निवासी श्रीकांत (45) के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed