फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Case registered against shopkeeper for making a child work.

Kotdwar News: बालक से काम कराने पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 22 Jul 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 22 Jul 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Case registered against shopkeeper for making a child work.
बद्रीनाथ मार्ग पर चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान
विज्ञापन

कोटद्वार। जिला टॉस्क फोर्स के नेतृत्व में चलाए जा रहे बाल श्रम चिह्नीकरण अभियान के तहत मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक मिठाई की दुकान से 14 वर्ष से कम आयु के एक बालक को बाल श्रम करते हुए पकड़ा। मामले में दुकानदार का चालान करने के साथ ही थाना कोटद्वार में एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
टॉस्क फोर्स की टीम ने बद्रीनाथ मार्ग, झंडा चौक, बस स्टेशन और तीलू रौतेली चौक क्षेत्र में निरीक्षण किया। जांच के दौरान बद्रीनाथ मार्ग स्थित नेगी स्वीट्स शॉप में कार्यरत बालक को श्रम से मुक्त कराया। वहीं, बद्रीनाथ मार्ग स्थित बीकानेर स्वीट्स में लगभग 17 वर्षीय किशोर कार्यरत मिला जिसके संबंध में किशोर श्रम से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अभियान में शामिल अधिकारियों ने बताया कि बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कार्य कराना दंडनीय अपराध है। इसी के तहत संबंधित नियोक्ता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। अभियान में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र बिडालिया, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहनलाल बेलवाल, जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि ओपी थपलियाल, चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य धर्मेंद्र कुमार, एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) से कांस्टेबल विद्या मेहता, कांस्टेबल सुमित चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed