सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Char Dham Yatra: Issuance of Green Cards for Vehicles Begins; Four Issued on Day One

चारधाम यात्रा : वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू, पहले दिन बने चार

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 02 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra: Issuance of Green Cards for Vehicles Begins; Four Issued on Day One
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय सिमलचौड़ में दो टैक्सी और दो जीएमओयू की बस के कार्ड हुए जारी
Trending Videos


कोटद्वार। चारधाम यात्रा में वाहन भेजने के इच्छुक वाहन स्वामियों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की सुविधा मिल गई है। एआरटीओ कार्यालय सिमलचौड़ में बृहस्पतिवार को पांच वाहन स्वामियों की ओर से ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन किया गया, जिसमें से एक आवेदन को निरस्त करते हुए चार वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ग्रीन कार्ड बनाने के लिए आनलाइन भी आवेदन किए जा सकते हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि दो टैक्सी मैक्सी और दो जीएमओयू की बसोें को ग्रीन कार्ड जारी किए गए हैं। विभागीय प्राविधिक निरीक्षक विकास सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा पर जाने के लिए वाहन स्वामियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमओयू के अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण व महाप्रबंधक विजयपाल सिंह नेगी बताते हैं कि तीर्थयात्री विभिन्न टूर ट्रैवल्स कंपनियों के प्रतिनिधियों के जरिए संपर्क कर रहे हैं। संयुक्त रोटेशन की ओर से वाहनों की डिमांड मिलते ही वाहनों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed