सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Citizens' Forum Outraged by Municipal Corporation's Inefficient Functioning; Staging Protest

Kotdwar News: नगर निगम की लचर कार्यशैली पर भड़का नागरिक मंच, प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 02 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Citizens' Forum Outraged by Municipal Corporation's Inefficient Functioning; Staging Protest
विज्ञापन
सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग, गोखले मार्ग पर दिया धरना
Trending Videos

कोटद्वार। शहर की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने समेत कई मांगों को लेकर नागरिक मंच ने गोखले मार्ग पर नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नगर निगम की लचर कार्यशैली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोटद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी और महासचिव अतुल भट्ट की अगुवाई में सदस्य गोखले मार्ग में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम क्षेत्र के तहत स्टेशन रोड, पटेल मार्ग, गोखले मार्ग, गंगादत्त जोशी मार्ग व लकड़ी पड़ाव की 61 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाने, राजकीय स्टेडियम लकड़ी पड़ाव को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ट्रंचिंग ग्राउंड को कंचनपुरी में शिफ्ट करने, मोटर नगर अधूरे पड़े बस अड्डे को पार्किंग स्थल में तब्दील करने, निराश्रित पशुओं की व्यवस्था करने, नालियों एवं शौचालयों की समुचित सफाई करने, वाचनालय बनाने एवं बच्चों के लिए पार्क की सुविधाएं जुटाने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों में महावीर सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल, मुजीब नैथानी, उमेद सिंह रावत, विजय माहेश्वरी, जनार्द्धन ध्यानी, रामकृष्ण देवरानी, चित्रमणि देवलियाल, प्रवेश नवानी, गोपालकृष्ण बड़थ्वाल और जयवीर सिंह रावत समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed