फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Commuting on the Luthapur-Balaganj connecting road is a bumpy ride.

Kotdwar News: लूथापुर-बालागंज संपर्क मार्ग पर हिचकोले खाकर हो रही आवाजाही

Thu, 16 Jul 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 16 Jul 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Commuting on the Luthapur-Balaganj connecting road is a bumpy ride.
भाबर के वार्ड-33 हल्दूखाता में स्थित मार्ग अनदेखी के कारण दिक्कत
विज्ञापन

कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के वार्ड-33 हल्दूखाता में करीब दो किलोमीटर लंबा लूथापुर-बालागंज संपर्क मार्ग अनदेखी के कारण पगडंडी में तब्दील हो गया है। मार्ग पूरी तरह से बदहाल पड़ा है। इस मार्ग पर पड़े गड्ढों से स्कूली बच्चों, सिडकुल के कर्मचारियों और आमजनता को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग लंबे समय से मार्ग के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं।
इस संपर्क मार्ग से सिडकुल और जशोधरपुर में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारी हर रोज आवाजाही करते हैं। क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी मार्ग की शिकायत दर्ज कराई है। जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क सुदृड़ीकरण का आश्वासन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी जगदंबा प्रसाद उनियाल, मुकेश कुमार, गौरव कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार, रोहित सिंह, अजीत कुमार, बॉबी, सुनीता का कहना है कि यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। पार्षद जेपी बहुखंडी ने बताया कि लूथापुर-बालागंज संपर्क मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक व विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के संज्ञान में लाया गया है। उनकी ओर से लोनिवि को इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लूथापुर बालागंज संपर्क मार्ग के डामरीकरण का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
-साहब सिंह सैनी, एई लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed