{"_id":"6a5a30089efc8bc3fd0a3a64","slug":"cooperative-officials-were-trained-in-good-governance-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125125-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सहकारिता पदाधिकारियों को सुशासन का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सहकारिता पदाधिकारियों को सुशासन का प्रशिक्षण दिया
Fri, 17 Jul 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
दुगड्डा (कोटद्वार)। विकासखंड दुगड्डा की ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़ी चार सहकारिताओं के पदाधिकारियों और कर्मचारियों का तीन दिवसीय सुशासन एवं नेतृत्व विकास प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सहकारिता की विभिन्न समितियों की भूमिका, कार्यप्रणाली और सुचारु संचालन के बारे में जानकारी दी गई।
साझासैंण स्थित ब्लॉक सभागार में रीप की ओर से आयोजित कार्यशाला में निदेशक मंडल, उपार्जन, वाद-विवाद, सामाजिक, आजीविका और संपत्ति समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर धनीलाल उनियाल ने प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों से सहकारिता के विभिन्न घटकों और उनके दायित्वों पर संवाद किया। समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख सूरज नेगी, खंड विकास अधिकारी बीडी रतूड़ी, एबीडीओ राकेश ध्यानी, ग्रामोत्थान परियोजना के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी पंकज सिंह नेगी, संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
.