{"_id":"6a5b7f7f3bb707f3dd0a864f","slug":"debris-on-birmoli-chakyusain-hilogi-dobar-motor-road-traffic-disrupted-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-125146-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बिरमोली-चाक्यूसैंण–हिलोगी–डोबर मोटर मार्ग पर आया मलबा, बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बिरमोली-चाक्यूसैंण–हिलोगी–डोबर मोटर मार्ग पर आया मलबा, बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से दुगड्डा, द्वारीखाल, नैनीडांडा व यमकेश्वर के कई मार्गाें पर हो रहा भूस्खलन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के बिरमोली से चाक्यूसैंण–हिलोगी–डोबर मोटर मार्ग भारी बारिश के चलते कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर आए मलबे से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर मलबा आने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में अन्य सात ग्रामीण मोटर मार्ग भी मलबा आने से बाधित हैं।
लोनिवि को बारिश बंद होने का इंतजार है। ग्राम प्रधान हिलोगी विजय रावत, नरेंद्र सिंह, सूरज डोबरियाल, मनोज सिंह, गौरव सुयाल ने बताया कि भारी बारिश से बिरमोली से चाक्यूसैंण–हिलोगी–डोबर मोटर मार्ग कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश से सड़क पर कई स्थानों पर मलबा आने का सिलसिला जारी है। क्षेत्रवासी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। उन्होंने क्षतिग्रस्त स्थानों पर शीघ्र ही पुश्ता निर्माण और मलबे को साफ करवाने की मांग लोनिवि से की है।
कोटद्वार में शनिवार को दोपहर बाद से भारी बारिश चल रही है। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा के बीच कई जगह पहाड़ी से मलबा आने का सिलसिला जारी है। एनएच खंड के अवर अभियंता आशीष सैनी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्र में जेसीबी मशीन लगाई गई हैं। मलबा आते ही मशीन से हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है।
विज्ञापन
भारी बारिश से नैनीडांडा क्षेत्र में जड़ाऊखांद से मजेड़ाबैंड मोटर मार्ग, यमकेश्वर में कस्याली-खोबरा मोटर मार्ग, खाल्यूडांडा, भौन अपोलासेरा मार्ग, द्वारीखाल में चैलूसैंण-देवीखाल से बमोली मोटर मार्ग, नौगांव बुकंडी मार्ग और नौगांव मल्ला किमी सात से कोटा मोटर मार्ग बाधित हो गए हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की सड़कों का बना है। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर मशीनें भेजी जा रही हैं। बारिश के कारण सड़क खोलने में बाधा पहुंच रही है।