{"_id":"6a5b7b999d61a9d3730fee3a","slug":"garhwal-rifles-shooters-hoisted-the-flag-in-the-army-state-shooting-championship-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125134-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आर्मी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गढ़वाल राइफल्स के निशानेबाजों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आर्मी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गढ़वाल राइफल्स के निशानेबाजों ने लहराया परचम
Sat, 18 Jul 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया रेजिमेंट का गौरव
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स के निशानेबाजों ने आर्मी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर रेजिमेंट का गौरव बढ़ाया। चैंपियनशिप आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट महू मध्य प्रदेश में 14 से 17 जुलाई तक आयोजित हुई।
सीनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में 15 गढ़वाल राइफल्स के राइफलमैन भुवन सिंह ने 400 में से 388 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जूनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में 8 गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीर आयुष सिंह ने 400 में से 379 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि इन जवानों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम के बल पर गढ़वाल राइफल्स का नाम भारतीय सेना में गौरवान्वित किया है। संवाद