{"_id":"6a5b804179cecee20e05da7f","slug":"if-you-need-to-travel-from-pauri-garhwal-to-kumaon-reach-najibabad-and-wait-there-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125145-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पौड़ी गढ़वाल से कुमाऊं जाना है तो नजीबाबाद पहुंचकर करिए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पौड़ी गढ़वाल से कुमाऊं जाना है तो नजीबाबाद पहुंचकर करिए इंतजार
Sat, 18 Jul 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर को छोड़कर कुमाऊं मंडल के किसी भी महत्वपूर्ण स्टेशन के लिए कोटद्वार डिपो की नहीं है बस सेवा
हल्द्वानी डिपो की एकमात्र बस पहुंच रही कोटद्वार, श्रीनगर डिपो ने हल्द्वानी तक बस चलाने का भेजा प्रस्ताव
कोटद्वार। कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों और महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए कोटद्वार रोडवेज डिपो से बस सेवा संचालित नहीं होती है। गढ़वाल वासियों को मैदानी क्षेत्रों में पहुंचकर अन्य डिपो की बसों की प्रतीक्षा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
कोटद्वार रोडवेज डिपो के 50 से अधिक बसों के बेड़े में एकमात्र बस कुमाऊं मंडल के रामनगर स्टेशन के लिए संचालित होती है। कुमाऊं मंडल के जनपद अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के अलावा महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए कोटद्वार डिपो से बस सेवा उपलब्ध नहीं है। हल्द्वानी डिपो की एकमात्र बस रोजाना सुबह 11 बजे कोटद्वार पहुंचकर 11:30 बजे हल्द्वानी के लिए वापसी करती है। अन्य प्रमुख स्टेशनों पर जाने के लिए कोटद्वार और गढ़वाल वासियों को कोटद्वार से करीब 24 किलोमीटर दूर नजीबाबाद पहुंचकर अन्य डिपो की बसों की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
श्रीनगर डिपो ने की हल्द्वानी तक बस चलाने की तैयारी
श्रीनगर डिपो की एक बस रोजाना वाया पौड़ी कोटद्वार पहुंचती है और दोपहर एक बजे श्रीनगर के लिए वापसी करती है। डिपो ने इस बस को हल्द्वानी तक संचालित करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। डिपो में बस संचालन का दायित्व देख रहे अकाउंटेंट अशोक काला ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है, तो श्रीनगर से वाया पौड़ी, कोटद्वार हल्द्वानी तक दो बसें लगाई जाएंगी। श्रीनगर और हल्द्वानी के लिए रोजाना एक बस कोटद्वार में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
.
नजीबाबाद में उपलब्ध होती हैं कुमाऊं मंडल की बसें
कुमाऊं मंडल के रानीखेत, हल्द्वानी, काठगोदाम, लोहाघाट, पिथौरागढ़, टनकपुर, रूद्रपुर, काशीपुर आदि डिपो की बसें अलग-अलग समय में नजीबाबाद में उपलब्ध होती हैं।
नजीबाबाद से कुमाऊं के लिए विभिन्न डिपो की तमाम बसें उपलब्ध हैं। कोटद्वार से पूर्व में कुमाऊं के लिए बस संचालित की जा चुकी है। यात्री काफी कम मिलने से इसे नियमित संचालित कर पाना संभव नहीं हो सका। -अनुराग पुरोहित, एआरएम कोटद्वार।