{"_id":"6a636c7075b2a2955e0f459d","slug":"councilor-furious-over-name-removal-from-ration-card-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125293-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राशन कार्ड से नाम कटने पर भड़के पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राशन कार्ड से नाम कटने पर भड़के पार्षद
Fri, 24 Jul 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
दोबारा सर्वे कराने की मांग
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड संख्या-37 झंडीचौड़ पश्चिमी के पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड सत्यापन के दौरान पात्र परिवारों के नाम हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि गरीब, विधवा और जरूरतमंद परिवारों का दोबारा सत्यापन कर उन्हें पुनः खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाए।
ज्ञापन में बताया गया कि करीब तीन माह पूर्व खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा कराए गए सत्यापन अभियान में कई वास्तविक पात्रों, जिनमें विधवा महिलाएं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार शामिल हैं, के नाम राशन कार्ड से काट दिए गए। पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि अपात्रों के नाम हटाना सही है, लेकिन सुमित्रा देवी, सुलोचना देवी, देवेश्वरी देवी जैसी जरूरतमंद महिलाओं को योजना से वंचित करना अन्याय है। उन्होंने प्रशासन से पात्रों को पुनः बीपीएल या सफेद राशन कार्ड श्रेणी में शामिल करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड-39 की पार्षद सीता देवी, कृष्ण चंद खंतवाल, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी, आनंद घिल्डियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।